गुड़गांव, दिसम्बर 9 -- गुरुग्राम। बहरामपुर रोड के पास एक 25 वर्षीय युवक ने सोमवार रात घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। मंगलवार दोपहर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। मृतक युवक की पहचान रोहित के रूप में हुई है, जो मूल रूप से बिहार के छपरा जिले के आनंदपुर गांव का रहने वाला था। रोहित गुरुग्राम में अपने पिता चंद्रमा के साथ रहता था और एक निजी कंपनी में काम करता था। मामला सोमवार रात का है, जब रोहित के पिता चंद्रमा काम से घर लौटे तो उन्होंने देखा कि रोहित पंखे से फंदे के सहारे लटके हुआ हैं। सूचना पर सदर थाना पुलिस की टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने मौके की जांच की, लेकिन कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। सदर थाना पुलिस ने बताया कि प्राथमिक जांच में आत्महत्या...