कानपुर, जनवरी 29 -- कानपुर देहात। भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के अमरौधा कस्बे के जुलेठी मोहल्ले में रहने वाले एक युवक ने बुधवार शाम को संदिग्ध हालात में घर के अंदर कमरे के जंगले में फांसी लगा ली। इससे उसकी मौत हो गई। जानकारी होते ही उसके घर में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों से पूछताछ व छानबीन की। फोरेंसिक टीम के साक्ष्य संकलन के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। अमरौधा कस्बे के जुलेठी मोहल्ले के रहने वाले किसान राकेश शराब पीने के आदी थे। इस समय वह किसी बात को लेकर मानसिक तनाव में रह रहे थे। बुधवार शाम को उन्होंने घर के अंदर कमरे के जंगले में फांसी लगा ली। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बेटे की मौत से उसकी मां सावित्री देवी बदहवास हो गई। अमरोधा चौकी प्रभारी अमित पोरवाल ने मौके पर पहुंचकर घटना की छानबीन करने के साथ...