हाथरस, अप्रैल 24 -- हाथरस। सासनी के एक मोहल्ला निवासी युवक ने गृह क्लेश में कीटनाशक दवा का सेवन कर लिया। परिजन उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां से उसे गंभीर हालत में अलीगढ़ रेफर कर दिया गया। सासनी के हाथरस रोड निवासी एक 22 वर्षीय युवक का अपने परिवार के लोगों से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इस बात से गुस्साए युवक ने घर में रखी कीटनाशक दवा का सेवन कर लिया। जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। यह देख परिवार के लोगों के होश उड़ गए और उसे आनन-फानन में जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां से उसे प्राथमिक उपचार देने के बाद गंभीर हालत में अलीगढ़ रेफर कर दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.