कौशाम्बी, फरवरी 6 -- सिराथू, हिन्दुस्तान संवाद। सैनी थाना क्षेत्र के मौहारी बाग गांव निवासी कुचिया देवी पत्नी सुखलाल ने बताया कि बुधवार की सुबह वह खेतों की ओर जा रही थी। इस दौरान देवर धनराज गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर पिटाई शुरू कर दी। चीख-पुकार पर जुटे लोगों ने जान बचाई। मामले की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने घायल महिला का मेडिकल करा दिया है। थाना प्रभारी धर्मेंद्र सिंह ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की बात कही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...