गोपालगंज, फरवरी 22 -- बैकुंठपुर। एक संवाददाता प्रखंड के धर्मवारी के निवासी प्रवीण कुमार सिंह ने 12 लाख रुपये की लागत से खरीदी गई एम्बुलेंस अपने गांव व पंचायत को समर्पित किया है। रविवार को उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय धर्मवारी में आयोजित समारोह में फ्री एम्बुलेंस सेवा का विधिवत शुभारंभ किया गया। यह एम्बुलेंस गांव के अस्वस्थ, लाचार व जरूरतमंद मरीजों को निःशुल्क अस्पताल तक पहुंचाएगी। प्रवीण कुमार सिंह ने कहा कि एम्बुलेंस के लिए ईंधन की व्यवस्था भी उनकी ओर से मुफ्त की जाएगी। मौके पर मेडिकल कैंप का भी आयोजन किया गया। कैंप में पांच सौ से अधिक लोगों की स्वास्थ्य जांच की गई। मुफ्त दवाइयां वितरित की गईं। सीएचसी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अनिल कुमार सिंह, डॉ. शशिशेखर, डॉ. बेबी राय, डॉ. आरपी सिंह ने रोगियों को सलाह दी। समारोह में साहित्यकार डॉ. ज...