रिषिकेष, फरवरी 3 -- 72 सीढ़ी घाट के पास से एक युवक ने गंगा में छलांग लगा दी। आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। त्रिवेणी घाट चौकी और जल पुलिस के जवानों ने उसे बाहर निकाला। उसे जवानों ने सीपीआर दी। युवक का एम्स में उपचार चल रहा है। मंगलवार दोपहर करीब बारह बजे एक युवक 72 सीढ़ी घाट के पास पहुंचा। कुछ देर बाद उसने गंगा में छलांग लगा दी। युवक के गंगा में छलांग लगाने की सूचना आसपास के लोगों ने पुलिस कंट्रोल रूम को दी। सूचना पर त्रिवेणी घाट चौकी पुलिस और जल पुलिस के जवान मौके पर पहुंचे। जवानों ने उसे गंगा से बाहर निकाला। उसे सीपीआर दिया गया। पुलिस ने उसे उप जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे एम्स रेफर कर दिया गया। त्रिवेणी घाट चौकी प्रभारी विनेश कुमार ने बताया कि युवक भानियावाला का रहने वाला है। उसके गंगा में छलांग लगान...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.