मुरादाबाद, फरवरी 4 -- थाना ठाकुरद्वारा क्षेत्र के ग्राम निवासी युवक ने अपने ही परिजनों पर गंभीर आरोप लगाते हुए एसएसपी को प्रार्थना पत्र सौंपकर जान-माल की सुरक्षा की मांग की है। पीड़ित का आरोप है कि शादी के बाद से ही परिजन उसे व उसकी पत्नी को प्रताड़ित कर रहे हैं तथा संपत्ति हड़पने की नीयत से साजिश रची जा रही है। प्रार्थना पत्र में युवक ने बताया कि उसकी शादी 5 अक्टूबर 2023 को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत रामपुर की युवती से हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही उसके माता-पिता, भाई और बहन द्वारा रुपए व संपत्ति को लेकर दबाव बनाया जाने लगा। इस दौरान पत्नी के साथ मारपीट की गई तथा युवक से लगातार धन की मांग की जाती रही। पीड़ित का आरोप है कि उसका भाई उसकी पत्नी से कई बार अश्लील हरकतें कर चुका है। विरोध करने पर परिजनों द्वारा प्रताड़ना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.