हमीरपुर, दिसम्बर 15 -- कुरारा। थानाक्षेत्र के भौली गांव निवासी युवक ने अज्ञात कारण के चलते जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। अस्पताल प्रशासन ने थाने में सूचना दी है। भौली गांव निवासी 22 वर्षीय प्रियांशु पुत्र जनार्दन सिंह ने रविवार को दोपहर में अज्ञात कारणों के चलते जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उसको इलाज के लिए जिला अस्पताल ले गए। वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। जिला अस्पताल प्रशासन द्वारा सदर कोतवाली पुलिस को सूचना दी गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...