पीलीभीत, जनवरी 5 -- बीसलपुर। घरेलू कलह को लेकर युवक ने जहर खा लिया। जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। परिजनों ने उसे सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है। बीसलपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव खानपुर वीरमपुर निवासी हिमांशु पुत्र राजेंद्र प्रसाद ने घरेलू कारणों को लेकर घर में रखी कीटनाशक दवा खा ली। कुछ ही देर बाद उसकी हालत बिगड़ गई। परिवार में कोहराम मच गया। युवक को अचेक अवस्था में सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...