अमरोहा, मार्च 17 -- शराब के नशे में धुत युवक ने घरेलू विवाद में घर में रखा केरोसिन उड़ेलकर खुद को आग लगा ली। जानलेवा कदम से लपटों के बीच घिरे युवक के घर से निकलकर सड़क पर दौड़ते ही राहगीरों में भगदड़ मच गई। चीख-पुकार के बीच परिजनों ने जैसे-तैसे आग बुझाकर युवक को आनन-फानन में शहर सीएचसी में भर्ती कराया, जहां से हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सक ने बर्न सेंटर के लिए रेफर कर दिया। फिलहाल, परिजनों की ओर से पुलिस को घटना की सूचना नहीं दी गई है। घटना शहर कोतवाली क्षेत्र में मुख्य बाजार से सटे एक मोहल्ले में शनिवार रात करीब 12 बजे की है। यहां रहने वाले एक युवक को शराब पीने का लत है, इसी बात को लेकर उसका पत्नी और बच्चों के अलावा परिवार के लोगों से झगड़ा होता रहता है। रात भी युवक शराब के नशे में धुत होकर घर पहुंचा तो परिजनों ने इसका विरोध जताया। बताया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.