गिरडीह, फरवरी 4 -- डुमरी, प्रतिनिधि। डुमरी थाना क्षेत्र के बड़की बेरगी पंचायत के उमवि छोटकी बेरगी के समीप स्थित एक कुआं में मंगलवार को एक अज्ञात युवक ने कूदकर आत्महत्या कर ली। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिये गिरिडीह भेज दिया। समाचार लिखे जाने तक मृतक की शिनाख्त नहीं हो पायी थी। मृतक की उम्र करीब 22 वर्ष बतायी जा रही है। वह पर्पल रंग का शर्ट और ब्लू रंग का फूलपैंट पहने हुए है। घटना के संबंध में प्रत्यक्षदर्शी ग्रामीणों ने बताया कि वे लोग घर के बाहर खड़े थे। तभी एक युवक दौड़ते हुए कुएं के पास आया और चप्पल खोलकर कूद गया। यह देख ग्रामीणों की वहां भीड़ जमा हो गयी। बाद में ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद युवक को बाहर निकाला तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्...