धनबाद, नवम्बर 21 -- धनबाद। हाउसिंग कॉलोनी के 37 वर्षीय विशाल सिंह ने कीटनाशक खाकर आत्महत्या कर ली। घटना गुरुवार की रात की है। स्थानीय पूर्व पार्षद मनोरंजन सिंह समेत अन्य लोगों की मदद से लोग गंभीर अवस्था में उसे जालान अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने विशाल को मृत घोषित कर दिया। शुक्रवार की सुबह पुलिसिया कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। विशाल शादीशुदा था। उसकी एक आठ साल की बेटी भी है। वह गाड़ी खरीद-बिक्री का काम करता था। आसपास के लोग व विशाल के साथियों ने बताया कि पारिवारिक कलह के कारण वह हमेशा तनाव में रहता था। दोस्तों ने बताया कि गुरुवार की शाम को ऐसा प्रतीत नहीं हुआ कि वह तनाव में है। उसने कई दोस्तों के साथ पार्टी की और रात में घर आ गया। इस दौरान उसने ग्लास में कीटनाशक घोलकर पी ली। रात में जब उसकी तबीयत खराब होने लगी...