नोएडा, दिसम्बर 13 -- -परिजन को फोन कर युवक ने शादी करने की दी सूचना नोएडा, संवाददाता। सेक्टर-11 स्थित झुंडपुरा गांव से किशोरी का चार दिन पहले एक युवक ने अपहरण कर लिया। युवक ने किशोरी के परिजनों को फोन पर शादी करने की जानकारी दी। साथ ही पुलिस में शिकायत ने करने के लिए धमकी दी। सेक्टर-24 थाना पुलिस ने किशोरी के पिता की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। किशोरी के पिता ने पुलिस को बताया कि वह एक घर में किराए पर रहते हैं। उनकी 15 वर्षीय बेटी 10 दिसंबर की सुबह नौ बजे सेक्टर-11 स्थित एक कंपनी में काम करने के लिए गई थी। इसके बाद वह घर वापस नहीं आई। उसकी तलाश रिश्तेदार और परिचितों के यहां की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। शनिवार सुबह मनीष नामक युवक ने किशोरी की बहन के मोबाइल पर कॉल की। उसने अपना नाम बताया। साथ ही दावा किया कि उसने किशोरी से शादी...