बांदा, जनवरी 2 -- बांदा। संवाददाता पपरेदा गांव में एक युवक ने घरेलू विवाद में सल्‍फास खाकर आत्महत्या कर ली। युवक ने यह सल्फास ऑनलाइन मंगाया था। युवक की मौत से घर में कोहराम मच गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। चिल्ला थाना क्षेत्र के पपरेदा गांव निवासी 32 वर्षीय प्रकाश चंद्र पुत्र श्यामलाल ने घरेलू झगड़े से परेशान होकर गुरुवार दोपहर सल्‍फास की गोलियां खा लीं। तबीयत बिगड़ने पर उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया। यहां से डॉक्टरों ने उन्हें रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। अचानक हुई इस घटना से पत्नी कमलेशा का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक के भतीजे अमित ने बताया कि प्रकाश चंद्र कृषि विश्व विद्यालय में माली का काम करते थे। डेढ़ वर्ष पहले ही उनकी शादी हुई थी।...