मऊ, फरवरी 19 -- दोहरीघाट (मऊ)। कस्बे के सदर बाजार भाग एक निवासी शिवम मद्धेशिया पुत्र रंजीत मद्धेशिया ने अपने खून से धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की तस्वीर बना डाली और बागेश्वर धाम पहुंचकर तस्वीर उन्हें भेंट की है। शिवम बागेश्वरधाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का भक्त है। जब उन्हें पता चला कि शिवम ने अपने खून से चित्र बनाई है तो बुलाकर चित्र को स्वीकार किया और शिवम को आशीर्वाद दिया। साथ ही जल्द ही बड़हलगंज आने का आश्वासन दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...