सासाराम, दिसम्बर 13 -- परसथुआ, एक संवाददाता। बाजार के नुआंव रोड में शनिवार को एक युवक नें पंखे में फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली। मृतक अशोक कुमार गुप्ता का 24 वर्षीय आकाश कुमार बताया जाता है। बताया जाता है कि परिवारिक कलह से तंग आकर फांसी लगाया है। मृतक अपने माता-पिता का इकलौता संतान है। जिसकी 2024 में शादी हुई थी। घटना की सूचना पर पुलिस नें शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सासाराम भेज दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...