मुजफ्फर नगर, जनवरी 15 -- कस्बें के मुख्य बाज़ार में दिनदहाड़े एक युवक हाथ में तमंचा लेकर पहुंच गया। युवक ने सरे बाजार खड़े होकर काफी देर तक तमंचा लहराया। युवक के तमंचा लहराने से बाजार में हड़कम्प मच गया। पुलिस ने युवक को दबोच लिया। गुरुवार को कस्बें के मुख्य बाजार में मदान चौक पर उस समय अफरातफरी मच गई।जब एक युवक बेख़ौफ होकर हाथ में तमंचा लहराते हुए बाज़ार में पहुँच गया। इससे व्यापारियों में अफरा-तफरी मच गई। इंस्पेक्टर राजीव कुमार शर्मा ने बताया कि कस्बें के मौहल्ला कोटला निवासी कैफ पुत्र मेहरबान का कैथोड़ा निवासी शादान से विवाद हो गया था। गुरूवार की दोपहर कैफ को अपने घर के समीप शादान दिखाई दिया। तो वह उस पर हमला करने के लिए तमंचा लेकर आया।इस बीच शादान बाजार की तरफ चला गया। जिस पर हमला करने के लिए कैफ़ हाथ में तमंचा लेकर कस्बे के मुख्य बाजार में म...