मोतिहारी, फरवरी 19 -- घोड़ासहन।घोड़ासहन-ढाका मुख्य सड़क पर मशान चौक के निकट तेज गति व लापरवाही से चलाये जा रहे ट्रैक्टर ने बाईक सवार युवक को ठोकर मार दी और ट्रैक्टर लेकर फरार हो गया। घटना मंगलवार की देर शाम हुई। बाईक सवार गम्भीर रूप से जख्मी हो तकरीबन आधे घंटे तक सड़क किनारे पड़ा रहा। आसपास के लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाया जहां से गम्भीर स्थिति में मोतिहारी रेफर कर दिया गया है। घायल युवक की पहचान ढाका थाना क्षेत्र के पनसलवा ग्राम निवासी 35 वर्षीय रंजन कुमार के रूप में की गयी है। थानाध्यक्ष संजीव कुमार ने बताया कि ठोकर मारने वाले ट्रैक्टर की तलाश की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...