पूर्णिया, दिसम्बर 18 -- कसबा, एक संवाददाता। कसबा एमएल आर्य कॉलेज गेट के समीप बुधवार की सुबह एक युवक गंभीर रूप से घायल अवस्था में अचेत पड़ा मिला। युवक के सिर का अगला हिस्सा बुरी तरह फटा हुआ था और अत्यधिक रक्तस्राव हो रहा था। स्थानीय लोगों ने उसकी पहचान कसबा नगर वार्ड संख्या 11, हनुमानपुरी, कॉलेज चौक निवासी रविन्द्र ठाकुर के 27 वर्षीय पुत्र मोनू कुमार के रूप में की। घटना की जानकारी मिलते ही लोगों ने घायल युवक को कसबा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने उसकी हालत गंभीर देखते हुए पहले पूर्णिया राजकीय मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर किया। मेडिकल कॉलेज में प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए उसे मायागंज भागलपुर रेफर कर दिया गया जहां उसकी स्थिति नाजुक बताई जा रही है। इधर, घटना की सूचना मिलने पर घायल युवक की मां कविता देवी घटनास...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.