बागपत, जनवरी 20 -- अमीनगर सराय। हिसावदा गांव निवासी जगवीर ने बताया कि गत 26 दिसंबर को वह गांव में किसी कार्य से एक ग्रामीण के यहां गया था। वापस लौटते समय तीन सगे भाई आशीष, अभिषेक और चिंटू खड़े हुए थे। जैसे वह उनके पास से गुजरा, तो उन्होंने उसके साथ गाली गलौच करनी शुरू कर दी। विरोध करने पर पास में पड़ी ईंट को उठाकर अभिषेक ने उसके सिर में मार दी। जिससे वह बेहोश हो गया। तीनों भाई उसे वहां पड़ा छोड़कर वहां से चले गए। थाना प्रभारी कुलदीप सिंह ने बताया कि घटना का मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...