बिजनौर, दिसम्बर 2 -- स्योहारा, संवाददाता। एक युवक को कुछ लोगों ने सरेआम मारपीट कर घायल कर दिया। युवक ने पुलिस में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। मुस्लिम चौधरियान निवासी अजीम खान ने थाना में तहरीर देकर कहा कि रविवार दोपहर लगभग 11 बजे वह शुगर मिल पंप से पेट्रोल लेकर मुरादाबाद रोड स्थित रिलायंस पंप के पास पहुंचा था तभी वहां पहले से मौजूद ग्राम अनीसा नंगली निवासियो ने उसकी बाइक पर डंडा मारकर उसे रोक लिया। पीड़ित के अनुसार रुकते ही आरोपियों ने उसे गालियां देते हुए लात-घूंसे और बेल्टों से हमला कर दिया। मारपीट के दौरान उसकी जेब में रखे रुपये भी गायब हों ग़ए। अजीम खान ने बताया कि इस घटना से पहले भी आरोपी उसका मोबाइल फोन छीन चुके हैं। पीड़ित ने कहा कि आरोपियों से उसे लगातार जान-माल का खतरा बना हुआ है और मारपीट में उसे गुम चोटें भी आई हैं। अजीम खान...