रांची, सितम्बर 10 -- रांची। रांची के सीआरपीएफ कैंप में रहने वाले धीरज कुमार को लोन का झांसा देकर साइबर ठगों ने उनके खाते से सात लाख रुपए की ठगी कर ली। धीरज कुमार ने साइबर क्राइम थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। धीरज ने पुलिस को बताया कि उन्हें आठ सिंतबर को एक व्यक्ति ने फोन किया। लोन देने का झांसा दिया। एकाउंट का डिटेल लेने के बाद साइबर ठगों ने उनके खाते से सात लाख रुपए की अवैध निकासी कर ली। इसके बाद वह साइबर क्राइम थाना पहुंचे और मामला दर्ज कराया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.