बागपत, फरवरी 11 -- बड़ौत। नगर की मलकपुर रोड पर एक युवक पर आधा दर्जन युवकों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया, जिसमें युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। महावतपुर बावली के रहने वाले सागर तोमर पुत्र कंवरपाल ने बताया कि वह किसी काम से मलकपुर रोड पर जा रहा था। इस दौरान आधा दर्जन युवकों ने उसका रास्ता रोक लिया। युवकों ने उस पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पीड़ित ने बताया कि आरोपी उससे रंजिश रखते है, जिस कारण उन्होंने घटना को अंजाम दिया है। सागर ने मलकपुर के रहने वाले आर्य, नितिन, रितिक, निशांत व पांच अज्ञात युवकों को नामजद करते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई। इंस्पेक्टर मनोज कुमार ने बताया...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.