भदोही, दिसम्बर 10 -- गोपीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के सीखापुर बाजार में सोमवार की देर शाम मोबाइल झपट्टा मारी की घटना हुई। सीखापुर निवासी शुभम बिन्द अपने घर के लिए सब्जी लेकर लौट रहे थे। सोमवार की शाम को साढ़े छह बजे जैसे ही वह केन्द्रीय विद्यालय, सीखापुर के पास पहुंचे। तभी पीछे से बाइक पर आए दो अज्ञात युवकों ने उन पर झपट्टा मारते हुए उनका मोबाइल फोन छीन लिया और फरार हो गए। पीड़ित शुभम बिन्द ने मामले की सूचना तत्काल पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। तहरीर के आधार पर अज्ञात अभियुक्तों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस आसपास के क्षेत्रों की सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और झपट्टामारों की तलाश में जुट गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...