गिरडीह, मई 3 -- गिरिडीह। नगर थाना क्षेत्र के बरमसिया श्मसान घाट के किनारे नदी में एक युवक को मारपीट कर गंभीर रूप से घायल अवस्था में फेंक दिये जाने का मामला प्रकाश में आया है। घटना 30 अप्रैल की देर रात पौने बारह बजे की है। इस संबंध में नगर थाना में बरमसिया श्मसान घाट निवासी प्यारी देवी की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों में धीरज यादव, उमेश यादव एवं विक्रम यादव शामिल हैं। गिरफ्तारी के बाद तीनों को पुलिस ने केंद्रीय कारा गिरिडीह भेज दिया है। दर्ज प्राथमिकी में प्यारी देवी ने कहा है कि उसका बेटा रोहित यादव विवाह समारोह से वापस अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान अचानक श्मसान घाट में पूर्व से घात लगाये श्मसान घाट बरमसिया निवासी विक्रम यादव, बिकु यादव, उमेश यादव एवं शास्त...