बांदा, जनवरी 4 -- बांदा। संवाददाता खप्टिहाकलां ग्राम प्रधान के बेटे ने एक बाइक पर सवार साले-बहनोई को बोलेरो से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक पर सवार साला उछलकर बोलेरो की बोनट पर गिरा तो प्रधान पुत्र उसे दस किलोमीटर घसीट ले गया और पुलिस चौकी के पास उसे गिराकर फरार हो हो गया। गंभीर रूप से घायल साले-बहनोई को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बहनोई की हालत नाजुक होने पर उसे कानपुर रेफर कर दिया गया। पुलिस ने 12 दिन बाद मामले की रिपोर्ट दर्ज की है। चिल्ला थाने के गुगौली गांव निवासी हाजरा पत्नी कल्लू ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 22 दिसंबर को उसका 26 वर्षीय बेटा आजम व दामाद साबिर बाइक पर बांदा से गांव लौट रहे थे। शाम छह बजे घूरा मोड़ के पास सामने से बोलेरो से आ रहे खप्टिहाकलां ग्राम प्रधान के पुत्र मनोज निषाद ने बाइक में टक्कर मार द...