लखीमपुरखीरी, अगस्त 13 -- शहर के मोहल्ला नौरंगाबाद में दो युवको ने झांसा देकर एक युवक को घर से बुलाकर गोविंद नगर फील्ड में ले गए और उसकी जमकर पिटाई की। जिससे उसका हाथ टूट गया। मोहल्ला नौरंगाबाद निवासी आलोक मिश्र ने बताया कि उसके मिलने वाले मोहल्ले के ही गुल्लू गुप्ता व मीरपुर निवासी अनिल यादव सुबह उसके घर आए। दोनों उसको बुलाकर गोविन्द नगर फील्ड में ले गए। दोनों आरोपियों ने उसके साथ गाली गलौज शुरू कर दी। गाली देने का विरोध करने पर पिटाई करने लगे। आरोप है कि गुल्लू गुप्ता ने उसका दाहिना हाथ मोड दिया, जिससे हाथ टूट गया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.