गोरखपुर, अगस्त 31 -- कैंपियरगंज। क्षेत्र के रामनगर केवटलिया के नेतवर चौराहे पर आए युवक पर रंजिश में बगल के गांव के दो युवकों ने हमला बोलकर मारपीट कर बेहोश कर दिया और मरा समझकर भाग गए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस दो आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच कर रही है। कैंपियरगंज के रामनगर केवटलिया गांव के टोला ओझईपुरवा के शरीफ ने पुलिस को तहरीर दिया कि 28 अगस्त की रात लगभग 8 बजे नेतवर चौराहे पर बैठे थे। तभी शकलैन व मोनू निवासी धर्मपुर टोला भौराबारी आये और मेरे ऊपर हमला कर दिये। लात घूंसा से मारते-पीटते बांस उठा लिए। मारते-मारते हमको बेहोश कर दिये और मरा समझकर छोड़ कर भाग गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.