मेरठ, दिसम्बर 31 -- ठगों ने एक युवक को बातों में उलझाकर उसकी जेब से 35 हजार रुपए चोरी कर लिए। युवक ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई है। फूलबाग कॉलोनी के रहने वाले बबलू कुमार 25 दिसंबर को किसी काम से ब्रह्मपुरी गए थे। काम खत्म करने के बाद वह घर के लिए चल दिए। बबलू का कहना है कि हापुड़ अड्डे के निकट वह गाय को रोटी खिलाने के लिए रुक गए। इस दौरान बाइक सवार दो युवक आए और उनकी जेब से 35 हजार रुपए निकालकर फरार हो गए। बबलू ने बताया कि बाइक सवार युवक उसके पास आते ही आपस में झगड़ने लगे।। उसने झगड़े का कारण पूछा तो बाइक सवार उस पर टक्कर मारकर भागने का आरोप लगाने लगे। करीब 10 मिनट तक दोनों उसके साथ रहे और फिर चले गए। बबलू का आरोप है कि आरोपी उसे जानबूझकर बातों में उलझा रहे थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.