गाज़ियाबाद, जनवरी 6 -- लोनी, संवाददाता। ट्रोनिका सिटी थाना क्षेत्र में पैदल जा रहे युवक को बाइक चालक ने टक्कर मार दी। जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पीड़ित के पिता की शिकायत पर पुलिस ने बाइक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। ट्रोनिका सिटी थाना क्षेत्र के दुगरावली गांव निवासी अमरनाथ का पुत्र शुभम 17 दिसंबर रात करीब नौ बजे घर से पैदल ही ट्रोनिका सिटी की ओर जा रहा था। जब वह ट्रोनिका सिटी सर्विस रोड पर पहुंचा तो पीछे से तेज गति में आ रहे बाइक चालक सुंदर पाल निवासी दुगरावली ने टक्कर मार दी। जिससे पुत्र को गंभीर चोट आई। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने पुत्र को दिल्ली ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया। अस्पताल से आने के बाद पीड़ित के पिता ने मामले की शिकायत पुलिस से की। एसीपी लोनी सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि पीड़ित के पिता की शिकायत पर बाइक चालक के ख...