फतेहपुर, फरवरी 8 -- असोथर। थाना क्षेत्र के रौपत डेरा मजरे देईमऊ निवासी सुमन देवी पत्नी मनोज दिवाकर ने बताया कि शनिवार दोपहर करीब दो बजे उनका भाई शनी उन्हें लेने रौपत डेरा आया था। इसी दौरान मनोज ने शनी को गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने केस दर्ज किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...