लखनऊ, फरवरी 1 -- माल इलाके के देवरीर भारत गांव में शनिवार को हिंदू युवक सहजराम पर अनीश और उसके साथियों ने हमला बोल दिया। लाठी डंडों से जमकर पीटा। सहजराम का आरोप है कि हमलावर उसके घर पर लगे धार्मिक झंडे को हटाने का दबाव बना रहे थे। विरोध पर उस पर हमला किया। देवरी भारत गांव निवासी पीड़ित सहजराम ने बताया कि उसके घर पर झंडा लगा हुआ है। घर के सामने मस्जिद बनी हुई है। नमाज पढ़ने आने वाले अनीश और उसके साथी झंडा हटाने का दबाव बनाते हैं। सहजराम के मुताबिक शनिवार को वह घर लौट रहा था। इस बीच घात लगाए बैठे अनीश और उसके साथियों ने हमला बोल दिया। हमले के दौरान लात घूसों से जमकर पीटा। इसके बाद धमकाते हुए भाग निकले। पीड़ित ने अनीश और उसके साथियों के खिलाफ तहरीर दी है। थाना प्रभारी नवाब अहमद के मुताबिक सजहराम और अनीश दोनों शराब के नशे में थे। उनमें मारपीट ह...