नोएडा, फरवरी 5 -- नोएडा। सेक्टर-75 स्थित एक सोसाइटी के पास कार के अंदर बैठकर खाना खा रहे युवक और उसके साथी को एक व्यक्ति ने कॉलर पकड़कर नीचे उतारा और उसके साथ मारपीट की। इस मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सेक्टर-113 थाने में दी शिकायत में सर्फाबाद गांव निवासी कमल यादव ने बताया कि बीते दिनों उनका भाई कपिल यादव अपने मित्र विवेक के साथ सेक्टर-75 स्थित एक सोसाइटी के पास कार में बैठकर खाना खा रहे थे। इसी दौरान सुरेंद्र यादव उर्फ भूरी नाम का व्यक्ति वहां आया और कपिल के साथ गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर उसने कपिल और उसके साथी को कार से नीचे खींचकर गिरा दिया। घटना में कपिल घायल हो गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ नामजद केस दर्ज कर लिया है। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉ...