प्रतापगढ़ - कुंडा, दिसम्बर 8 -- अंतू, हिन्दुस्तान संवाद। गाड़ी का किराया लेकर लौट रहे बाइक सवार युवक मारपीट कर बाइक सवार दो युवकों ने 20 हजार रुपये लूट लिया। अंतू और अमेठी की संग्रामपुर पुलिस घटना स्थल एक दूसरे के इलाके में बताती रही। बाद में घटना स्थल अंतू निकला तो पुलिस ने जांच शुरू की। अमेठी के धौरहरा गांव निवासी प्रदीप कुमार गाड़ी चलवाते हैं। रविवार देर शाम वह गाड़ी का बीस हजार रुपये किराया लेकर बाइक से अपने घर धौरहरा जा रहे थे। अंतू भादर मार्ग पर अमेठी-प्रतापगढ़ सीमा के समीप दो युवक बाइक से पहुंचे और ओवरटेक कर प्रदीप को रोक लिया। आरोप है कि प्रदीप ने जैसे ही बाइक रोकी दोनों बाइक सवार युवक उस पर हमलावर हो गए। मारपीट कर जेब में रखे 20 हजार रुपये छीनकर भाग निकले। पीड़ित ने घटना की सूचना यूपी-112 को दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच कर छान...