गोरखपुर, जनवरी 7 -- चौरीचौरा, हिन्दुस्तान संवाद। नगर पंचायत चौरीचौरा के वार्ड नम्बर 15 निवासी आशीष कुमार वर्मा ने नगर पंचायत के ही चार लोगों पर दाढ़ी नोचकर मारने पीटने का आरोप लगाया है। पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। आशीष वर्मा ने पुलिस को दिए तहरीर में कहा है कि आठ दिन पूर्व अपने रिश्तेदार के साथ नगर पंचायत के वार्ड नम्बर 14 से होकर बाइक से जा रहा था। जैसे ही मछली मार्केट के आगे मर्चा मंडी के आगे पहुंचा था कि अचानक उसकी बाइक के सामने आकर हिमांशु जायसवाल, टिंकू जायसवाल, राजू मोदनवाल और अनिकेत बाइक को रोक लिया। मना करने पर लोग उग्र हो गए और हिमांशु जायसवाल ने गाली देते हुए जान से मारने के लिए ललकारा। इतना सुनते ही शेष लोगों ने उसके ऊपर हमला कर दिया और मारपीट कर जमीन पर गिरा दिया। इस दौरान लोगों ने दाढ़ी को नोच लिया। शोर मचाने पर ...