हरदोई, मार्च 16 -- हरदोई। टड़ियावां थानाक्षेत्र में कुछ लोगों ने आरोपित युवक को पीटा और जूतों की माला पहनाकर पूरे गांव में घुमाया। रविवार को इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। हालांकि आपका अपना अखबार 'हिन्दुस्तान' वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। भैंसरी निवासी पीड़ित धीरज सिंह ने बताया कि वह हरिहरपुर से घर वापस आ रहा था। मामपुर गांव में सर्वेश, दयाराम, वीरेंद्र और अन्य कुछ लोगों ने उसे रोक लिया। घर में बंद कर गाली-गलौज की। इसके बाद गले में जूते की माला पहनाकर पीटा। फिर अपमानित करते हुए पूरे गांव में घुमाया। आरोप है कि उसकी बाइक भी छीन ली गई। किसी ने 33 सेकेंड का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में वायरल कर दिया। इसमें युवक के गले में जूते की माला भी पड़ी दिखाई दे रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर तीन आरोपित वीरेन्द्र, सर्वेश और दयाराम को गिर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.