बरेली, दिसम्बर 9 -- भोजीपुरा, संवाददाता। शराब पीने से मना करने पर गांव हंसा निवासी राजपाल की पिटाई कर मरणासन्न करने के बाद जंगल में फेंक दिया। इस मामले में राजपाल के पिता शंकरलाल ने एक नामजद व तीन अज्ञात पर रिपोर्ट लिखाई है। शंकर लाल ने पुलिस को बताया कि 23 नवंबर को गांव का ही अमित कुमार अपने तीन अन्य साथियों के साथ शराब पी रहा था। उनके पुत्र राजपाल ने शराब पीने से मना कर दिया। तभी गांव के बाहर चारों ने राजपाल को घेर लिया और लाठी डंडों से पीटा। पिटाई से राजपाल बेहोश हो गया और आरोपियों ने उसे मरणासन्न अवस्था में जंगल में फेंक दिया। उन्होंने सोचा कि वह लकवाग्रस्त हो गया होगा और उसका उपचार कराया। दस दिन बाद राजपाल को होश में आया तो उसने परिजन को घटना की जानकारी दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...