गाज़ियाबाद, जनवरी 30 -- ट्रांस हिंडन। साहिबाबाद थाना क्षेत्र में मस्जिद के बाहर खड़े युवक पर उसके पड़ोसी ने धारदार हथियार से हमला कर घायल कर दिया। पीड़ित ने थाने में मुकदमा दर्ज करवाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। शहीदनगर निवासी सुहैल ने बताया कि 29 जनवरी को वह मस्जिद के पास खड़े थे, तभी उनके पड़ोस में रहने वाले अहमद ने उनसे गाली-गलौज शुरू कर दी। उन्होंने इसका विरोध किया तो अहमद ने धारदार हथियार से हमला कर उन्हें घायल कर दिया। इससे वह लहूलुहान होकर गिर गए। हमले के बाद अहमद वहां से भाग गया। उन्होंने पुलिस को घटना की सूचना दी। तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। एसीपी साहिबाबाद श्वेता यादव ने बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...