बिजनौर, जनवरी 27 -- चांदपुर थाना क्षेत्र के गांव मानपुर निवासी युवक ने चार लोगों के विरुद्ध उसकी मर्जी के बगैर उसकी पत्नी व तीन बच्चों को नूरपुर ले जाने की रिपोर्ट लिखाई है। सोमवार को चांदपुर थाना क्षेत्र के गांव मानपुर निवासी मुनासिर पुत्र रईस ने रिपोर्ट लिखाई है कि 22 जनवरी को अपरान्ह चार बजे उसकी पत्नी व बच्चो को लेने मुकीम, नदीम पुत्रगण नईम, मौहम्मद आजाद पुत्र मौहम्मद शमशाद निवासी ग्राम वाजिदपुर नीदडू, धामपुर व फैजान पुत्र नामालूम मौहल्ला शाहाचन्दन चांदपुर उसके घर में घुस आये। यह उसके बच्चो अरहम उम्र सात वर्ष इनायत उम्र पांच वर्ष आनाविया उम्र छह माह को साथ लेकर नूरपुर ले आये और कहा कि आप लोग नूरपुर आ जाओ वहा बैठकर बात करेगें। आरोप है कि इनके कहे अनुसार शाम लगभग छह बजे वह चांदपुर रोड पर पेट्रोल पंप के पास पँहुचा तो इन लोगो ने गलियां दे...