रांची, फरवरी 24 -- रांची। कडरू राहत कॉलोनी के रहने वाले मीर खान को एक बदमाश ने नुकीली चीज से मारकर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। इस संबंध में मीर खान ने मो रेयान हुसैन के खिलाफ अरगोड़ा थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है। मीर खान ने पुलिस को बताया कि वह रविवार की शाम अपने कुछ दोस्तों के साथ राहत कॉलोनी में था। इसी दौरान आरोपी रेयान पहुंचा और स्कूटी की चाबी रखने का आरोप लगाकर गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर आरोपी ने नुकीली चीज से उनकी आंख के पास मारकर उन्हें जख्मी कर दिया। घटना को अंजाम देकर आरोपी फरार हो गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...