औरैया, जनवरी 30 -- अजीतमल, संवाददाता। अटसू नगर पंचायत क्षेत्र में ईओ के सामने एक युवक को थप्पड़ मारने वाले दरोगा को लाइन हाजिर कर दिया गया है। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस अधीक्षक ने इसकी जांच सीओ को सौंपी थी। शुक्रवार को मामले की जांच पुलिस क्षेत्राधिकारी अजीतमल मनोज गंगवार ने पुलिस अधीक्षक को सौंप दी। जानकारी के अनुसार बीते शनिवार को अटसू चौकी क्षेत्र के गांधीनगर मुहल्ले में गली निर्माण के दौरान एक युवक ईओ से सवाल-जवाब कर रहा था और वीडियो बना रहा था। इस दौरान महिला पुलिस कर्मी और अन्य पुलिस बल भी मौके पर मौजूद थे। सूत्रों के अनुसार अचानक उपनिरीक्षक का पारा चढ़ गया और उसने युवक को थप्पड़, लात-घूंसे मारकर उसका मोबाइल छीन लिया। वीडियो में यह पूरी घटना कैद हो गई। वायरल वीडियो के आधार पर विभागीय आला अधिकारियों ने मामले को संज्ञान में ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.