पटना, फरवरी 2 -- बिहटा थाने में पदस्थापित महिला दारोगा श्वेता भारती को पटना पश्चिम सिटी एसपी भानु प्रताप सिंह ने निलंबित कर दिया। दरअसल 24 जनवरी को एक जमीन विवाद को लेकर महिला दारोगा श्वेता भारती बिहटा थाना क्षेत्र के श्रीरामपुर गांव पहुंची थी। इसी दौरान महिला दारोगा ने प्रवीण कुमार को थप्पड़ जड़ दिया था। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। वीडियो की जांच के बाद सिटी एसपी भानु प्रताप सिंह ने महिला दारोगा को निलंबित कर दिया गया है। सिटी एसपी भानु प्रताप सिंह ने बताया कि युवक को महिला दारोगा द्वारा थप्पड़ मारने का वीडियो वायरल हुआ था। वीडियो वायरल की जांच के बाद विभाग की तरफ से कार्रवाई की गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.