कन्नौज, जनवरी 19 -- गुरसहायगंज, संवाददाता। कोतवाली पुलिस ने अगस्त के दौरान मुखबिर की सूचना पर एक युवक को अवैध तमंचा समेत गिरफ्तार किया है। कोतवाली पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर जीटी रोड स्थित एक ढावा के समीप एक युवक को अवैध तमंचा 315 व एक जिंदा कारतूस के साथ दबोच लिया। हिरासत में लिए गए युवक ने अपना नाम ग्राम लाडपुर निवासी शिवम सक्सेना बताया। मामले में पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज करके पेशी के लिए आरोपित को कोर्ट भेजा। वहां से उसे जेल भेज दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...