अंबेडकर नगर, मार्च 15 -- अम्बेडकरनगर, संवाददाता। युवक के ऊपर पर पेट्रोल छिड़क कर मार डालने के मामले में जैतपुर पुलिस आरोपितों पर इस कदर मेहरबान है कि उसे गिरफ्तार करना मुनासिब नहीं समझ रही है। वहीं क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाओं का बाजार गर्म है। मामला आनर किलिंग का है। आजमगढ़ जिले के कप्तानगंज थाना क्षेत्रके भवानीपट्टी निवासी आकाश दूबे पुत्र प्रदीप दूबे का जैतपुर थाना क्षेत्र की किशोरी से लम्बे अर्से से प्रेम प्रसंग चल रहा था। नौ मार्च को किशोरी ने उसे अपने घर बुलाया और मारपीट कर उसके आभूषण और पर्स छीनने के बाद परिजनों के साथ मिल कर उसके ऊपर पेट्रोल छिड़क कर आग के हवाले कर दिया गया। बुरी तरह से घायल आकाश दूबे को आनन-फानन में नगपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया। ज्यादा जलने से उसे मेडिकल कालेज लखनऊ के लिए रेफर कर दिया गया जहां पर इलाज के दौरान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.