गोरखपुर, मार्च 19 -- गोरखपुर, कार्यालय संवाददाता। गोली लगने से घायल युवक के क्षतिग्रस्त चेहरे की सर्जरी कर एम्स गोरखपुर के दंत रोग विभाग ने उसे नई जिंदगी दी है। छह गोलियां लगने से युवक का गाल, नाक-कान, कंधे और हथेली बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई थी। सर्जरी में करीब तीन घंटे का समय लगा, तब जाकर युवक के चेहरे को दोबारा उसी तरह किया जा सका। एम्स के मुताबिक, बिहार के गोपालगंज में शादी समारोह के दौरान पार्किंग विवाद में 32 वर्षीय युवक पर कुछ लोगों ने जानलेवा हमला कर दिया था। उसे छह गोलियां मारी गई थीं, लेकिन उसकी जान बच गई। हालांकि, गोली लगने से उसका ऊपरी और निचला जबड़ा, जीभ, गाल, नाक-कान, कंधे और हथेली बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई थी। गंभीर स्थिति में युवक को पहले गोपालगंज सदर अस्पताल फिर बीआरडी मेडिकल कॉलेज, गोरखपुर लाया गया। हालत गंभीर होने पर ए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.