रांची, जनवरी 6 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। रांची के डोरंडा मनीटोला निवासी अमित राम को बॉबी राम और गुड्डू राम ने चाकू से मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना चार जनवरी की है। इस संबंध में अमित राम ने बॉबी राम और गुड्डू राम के विरूद्ध डोरंडा थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है। अमित राम ने पुलिस को बताया कि चार जनवरी की रात वह पत्थर रोड में दोस्तों के साथ बर्थ डे पार्टी मना रहे थे। इसी दौरान दोनों आरोपी पहुंचे और चाकू से उन पर हमला कर दिया। उन्हें गर्दन व छाती पर गंभीर चोट लगी। घटना के बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद वह थाना पहुंचे और सोमवार को प्राथमिकी दर्ज करायी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...