छपरा, फरवरी 6 -- छपरा। टाउन थाना क्षेत्र के योगिनियां कोठी के समीप शुक्रवार की संध्या घर जा रहे एक युवक को कुछ लोगों ने मिलकर चाकू मार दिया व 40 हजार रुपए छीन लिए । जख्मी युवक स्थानीय थाना क्षेत्र के दहियावां टोला का रहने वाला सौरभ कुमार बताया जाता है। इलाज सदर अस्पताल में हुआ। इस संबंध में पीड़ित ने थाने में एक लिखित आवेदन दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...