बुलंदशहर, जनवरी 7 -- बुलंदशहर। कोतवाली देहात के हीरापुर क्षेत्र में दबंग युवकों ने रंजिश के चलते एक युवक को चाकू मारकर घायल कर दिया। आरोपियों ने पीड़ित युवक को हत्या कर देने की भी धमकी दी है। धमकी से पीड़ित पक्ष दहशतजदा है। देहात पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कोतवाली देहात में गांव हीरापुर निवासी पीड़िता माला देवी ने तहरीर देकर बताया कि गांव हीरापुर निवासी आरोपी रितिक एवं काका उनसे रंजिश मानते हैं। आरोपियों द्वारा उनके पुत्र तुषार को चाकू मारकर घायल कर दिया गया। तुषार को आरोपियों द्वारा जान से मारने की धमकी दी गई है। आरोपी बेहद दबंग हैं, जिसके चलते आरोपियों से उन्हें एवं उनके पुत्र तुषार को जानमाल का खतरा बना हुआ है। देहात पुलिस ने आरोपी रितिक एवं काका के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि मा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.