अलीगढ़, दिसम्बर 7 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। कोतवाली नगर क्षेत्र के इलाके में एक युवक को घेरकर पीटने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दावा किया जा रहा है कि युवक व मारपीट करने वाले लोग अलग-अलग समुदाय से हैं। हालांकि पुलिस ने स्पष्ट किया है कि वीडियो पुराना है। दोनों पक्ष एक ही समुदाय के हैं। रविवार को 39 सेकेंड का एक वीडियो वायरल हो गया। इसमें कुछ लोग एक युवक को घेरकर पीटते हुए नजर आ रहे हैं। यहां कि महिलाएं भी उनका साथ दे रही हैं। बताया गया कि एक युवक मुस्लिम बाहुल्य इलाका तुर्कमान गेट में एक फैक्ट्री में मजदूरी करता था। घटना उस समय हुई, जब वह गली से गुजर रहा था, तभी किसी बात पर लोगों ने उसे घेर लिया और लात-घूंसों से बुरी तरह पीटा। एएसपी मयंक पाठक ने बताया कि वीडियो करीब तीन माह पुराना है। दोनों पक्ष एक ही समुदाय के हैं। जांच ...