महोबा, दिसम्बर 27 -- ढाबा में दबंगों के द्वारा अभद्रता करते हुए मारपीट करने का वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो गया। सीसीटीवी कैमरा में पूरा घटनाक्रम कैद हो गया है। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरु कर दी है। इन दिनों दबंग पुलिस को चुनौती पेश कर रहे है। दबंगों के द्वारा ढाबा से युवक को खींचते हुए निकालने और मारपीट कर पत्थर से हमला बोलने का वीडियो वायरल हुआ है। वायरल वीडियो को लेकर पुलिस का कहना है कि तीन से चार दिन पूर्व ढाबा में मारपीट की सूचना पर मौके पर जाकर जानकारी हासिल की गई थी। मौके पर लोगों ने किसी भी प्रकार की कोई जानकारी नहीं दी थी बाद में पुलिस ने आरोपित को दूसरे मामले में कार्रवाई की तो वीडियो वायरल हो गया है। मामले की जांच कराई जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...